Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का क्रेज, बुकिंग खुलते ही कुछ घंटों में फुल हुईं सीटें

Share This Article

Vande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) ने लॉन्च होते ही यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। और कामाख्या के बीच चलने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन की बुकिंग जैसे ही खुली, कुछ ही घंटों में इसकी सभी सीटें फुल हो गईं। यह क्रेज इस बात का साफ संकेत है कि यात्री अब तेज, सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा को प्राथमिकता देने लगे हैं।

Vande Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को इस ऐतिहासिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन की पहली कमर्शियल जर्नी कामाख्या से हावड़ा के लिए 22 जनवरी से और हावड़ा से कामाख्या के लिए 23 जनवरी से शुरू हो रही है। रेलवे के मुताबिक, 19 जनवरी को सुबह 8 बजे जैसे ही टिकट बुकिंग विंडो खोली गई, PRS और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट तेजी से बुक होने लगे और 24 घंटे से भी कम समय में सभी 823 सीटें बिक गईं।

यह 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) यात्रियों को प्रीमियम नाइट जर्नी का अनुभव देने के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है। ट्रेन में First AC का 1 कोच, Second AC के 4 कोच और Third AC के 11 कोच शामिल हैं। First AC में 24, Second AC में 188 और Third AC में 611 बर्थ हैं। खास बात यह है कि First AC की सीटें 2 फरवरी तक पूरी तरह फुल हैं, जबकि Second AC और Third AC में भी शुरुआती दिनों की सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं।

हावड़ा जंक्शन से कामाख्या जंक्शन तक यह ट्रेन 968 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रा का समय तीन घंटे से ज्यादा कम हो जाएगा। ट्रेन नंबर 27575 हावड़ा से रोजाना (गुरुवार को छोड़कर) शाम 6:20 बजे रवाना होकर अगली सुबह 8:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 27576 कामाख्या से (बुधवार को छोड़कर) शाम 6:15 बजे रवाना होकर सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह ट्रेन बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper Train) को मिल रहा यह शानदार रिस्पॉन्स दिखाता है कि यात्रियों में प्रीमियम और तेज ट्रेनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़े- अटल पेंशन योजना पर कैबिनेट का बड़ा फैसला! कामगारों की पेंशन सुरक्षित, MSMEs से बढ़ेंगे करोड़ों रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This