Uttar Pradesh विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अनुपूरक बजट हो सकता है पेश

Uttar Pradesh

Share This Article

Uttar Pradesh विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरु होगा। मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शीतकालीन सत्र केवल 4 दिन यानी 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सरकार अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। सरकार की कोशिश पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का संदेश देना है।

विधान मंडल का मानसून सत्र अगस्त माह में हुआ था। इसके बाद से अब तक प्रदेश सरकार 8 अध्यादेश ला चुकी है। सरकार इनसे संबंधित विधेयक भी शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी की है। सदन का पहला दिन 19 दिसंबर को शोक प्रकट कर स्थगित हो जायेगा। मऊ के घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन 20 नवंबर को हुआ था 20 व 21 शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही विधेयक भी रखे जाएंगे। सत्र 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सत्र के दौरान सदन में सरकार संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी पेश कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के लिए वित्तीय वर्ष 2025-30 का बजट और अनुपूरक बजट

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उप्र राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम 2004 के तहत मध्यकालिक राजकोषीय पुनःसंरचना नीति 2025 जारी की है। इस नीति के अनुसार, प्रदेश के कुल बजट का आकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 9 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके बाद, 2027-28 में बजट का आकार 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। 2028-29 में यह बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश के बजट में हर साल एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार का दीर्घकालिक लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2029-30 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दस खरब रुपये तक पहुंचाने का है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार का फोकस निवेश बढ़ाने और सभी क्षेत्रों में तेज विकास सुनिश्चित करने पर है। इसके लिए विभागीय तैयारियां भी की जा रही हैं।

Uttar Pradesh

अनुपूरक बजट का अनुमान

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों के अनुसार, अनुपूरक बजट का अंतिम आकार सरकार तय करेगी, लेकिन मौजूदा योजनाओं को पूरा करने और अतिरिक्त बजट की मांग से जुड़े प्रस्तावों को विभागों ने भेजना शुरू कर दिया है। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद, चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट 808736.06 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Australia में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर 2025 से लागू

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा और 24 दिसंबर तक चलेगा। इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार कई विधायी कार्यों को संपन्न कराएगी। मंगलवार को कैबिनेट ने इस सत्र से संबंधित प्रस्ताव को बाय सर्कुलेशन मंजूरी प्रदान कर दी थी। इस दौरान, सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।

इसके अलावा, इस सत्र के दौरान चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जमकर हंगामा होने की संभावना है। विपक्षी दल भाजपा पर इस प्रक्रिया को लेकर आरोप लगा सकते हैं, जिससे विधानसभा सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल गरम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This