UP Police Recruitment 2026: नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में 32,679 भर्तियां

UP Police Recruitment 2026

Share This Article

UP Police Recruitment 2026: नव वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले ही योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। भर्ती प्रक्रिया बुधवार को आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इसमें सिविल पुलिस, PAC, विशेष सुरक्षा बल (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर जैसे अहम पद शामिल हैं।

किन पदों पर कितनी भर्ती होगी?

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग संवर्गों में पदों का ब्योरा इस प्रकार है:

  • सिविल पुलिस:
    10,469 पद (महिला और पुरुष दोनों के लिए)

  • PAC (प्रांतीय सशस्त्र बल):
    15,131 पद (केवल पुरुष)

  • UP SSF (विशेष सुरक्षा बल):
    1,341 पद (पुरुष अभ्यर्थी)

इसके अलावा महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद भी शामिल किए गए हैं, जिससे भर्ती का दायरा और बड़ा हो गया है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को upprpb.in पोर्टल पर One Time Registration (OTR) कराना अनिवार्य होगा।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है:

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500

  • SC / ST: ₹400

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है

  • आवेदन के समय आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी होनी चाहिए

ये अतिरिक्त योग्यताएं दिला सकती हैं फायदा

हालांकि ये अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया में मददगार हो सकती हैं:

  • DOEACC / NIELIT से O लेवल या उससे उच्च कंप्यूटर सर्टिफिकेट

  • प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 साल की सेवा

  • NCC का B सर्टिफिकेट

उम्र सीमा क्या तय की गई है?

पुरुष अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 22 वर्ष

  • जन्म तिथि: 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच

महिला अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

  • जन्म तिथि: 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच

आरक्षित वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और अन्य विशेष श्रेणियों को शासन के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Bulandshahr Police ने इनामी डकैत इंद्रपाल ताऊ सहित 5 डकैतों को किया गिरफ्तार

2025 की दूसरी बड़ी भर्ती     

गौरतलब है कि यह साल 2025 की दूसरी बड़ी पुलिस भर्ती है। इससे पहले सरकार ने 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती कराई थी। लगातार हो रही भर्तियों से साफ है कि योगी सरकार रोजगार को लेकर गंभीर है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले One Time Registration कराना अनिवार्य होगा

– इसके लिए लिंक दिया गया है, उम्मीदवार https://upprpb.in पर जाकर अपना OTR भर सकते हैं
– इससे आवेदन करने में आसानी होती है, क्योंकि जरूरी दस्तावेज की जानकारी पहले ही दे चुके होंगे

भर्ती की घोषणा के बाद प्रदेश भर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मौका करियर बदलने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This