दर्दनाक हादसे से दहला तेलंगाना, बस-ट्रक टक्कर में 19 की मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेला में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर खनापुर गेट के पास तेलंगाना राज्य परिवहन निगम (TGSRTC) की बस और एक टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए। राहत और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी चेवेला सरकारी अस्पताल और हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और गलत दिशा में आकर बस से भिड़ गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसपास का इलाका मातम में डूब गया।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा दुख
चेवेला हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार भी अपनी ओर से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
The loss of many lives in a bus accident in Ranga Reddy district in Telangana is deeply unfortunate. I extend my heartfelt condolences to the bereaved family members. I pray for the speedy recovery of the injured passengers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 3, 2025
The loss of lives due to a mishap in the Rangareddy district of Telangana is deeply saddening. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
— PMO India (@PMOIndia) November 3, 2025
इस बीच, तेलंगाना पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 72 यात्री सवार थे। बस की परिचालक राधा ने मीडिया को बताया कि ट्रक अचानक गलत दिशा से आकर बस से भिड़ गया, जिससे सभी यात्री घबरा गए। राधा को सिर पर हल्की चोटें आई हैं और वे अस्पताल में इलाज करा रही हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार का प्रतीत होता है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
तेलंगाना सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रंगारेड्डी जिले में हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह समय प्रार्थना और एकजुटता का है।” अजहरुद्दीन ने यह भी कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी और घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) को आदेश दिया कि सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया जाए और उनके इलाज की पूरी निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने को कहा।

हादसे के बाद उठे सवाल – कब सुधरेगा तेलंगाना का सड़क ढांचा?
चेवेला हादसे ने एक बार फिर तेलंगाना में सड़कों की स्थिति और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगो का कहना है कि राज्य में कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर चौड़ीकरण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगो ने बताया कि चेवेला-बीजापुर मार्ग पर पिछले दो वर्षों में कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
विकास परियोजनाओं पर कानूनी अड़चनें कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती हैं। लोगों की मांग है कि अब सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाई जाए और चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जाए। फिलहाल, राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है।
तेलंगाना में रंगारेड्डी ज़िले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास टीजीएसआरटीसी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
राज्य सरकार ने दुर्घटना की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए हैदराबाद में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।… pic.twitter.com/l43Nsen53U
— DD News UP (@DDNewsUP) November 3, 2025
