शामली पुलिस का बड़ा खुलासा: 20 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

शामली

Share This Article

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार सीधे चीन में बैठे साइबर ठगों से जुड़े हुए पाए गए हैं।

कैसे करता था ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद अमन अंसारी अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को निवेश का झांसा देता था। आरोपियों द्वारा लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इन खातों में ठगी की रकम जमा कराई जाती थी और फिर उसे सीधे चीन में बैठे साइबर ठगों तक ट्रांसफर कर दिया जाता था। बदले में गिरोह के सदस्य आपस में कमीशन का बंटवारा करते थे।

देशभर में दर्ज हैं शिकायतें

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े करीब 41 मामले देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही म्यूल खाते में एक दिन में 1.84 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई और उसी दिन अधिकांश रकम निकाल ली गई।

शामली

तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शामली साइबर क्राइम टीम और बाबरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोहम्मद अमन अंसारी, त्रिलोकचंद और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या कॉल से सावधान रहें।

यह भी पढे़- आगरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को कुचला, 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This