Russia Social Media Ban: रूस में WhatsApp, YouTube, Facebook और Telegram पर रोक

Social Media Ban

Share This Article

Social Media Ban: रूस की पुतिन सरकार ने अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप्स पर बड़ा कदम उठाते हुए WhatsApp, YouTube, Instagram और Facebook जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स को देश में ब्लॉक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी नागरिक अब इन ऐप्स का सामान्य रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले सरकार ने मैसेजिंग ऐप Telegram पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

रूस की नियामक संस्था Roskomnadzor ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन वेबसाइट्स के डोमेन नाम रूस के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिए गए हैं, जिसके चलते इनकी पहुंच बाधित हो गई है। सरकार चाहती है कि नागरिक विदेशी प्लेटफॉर्म की बजाय सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों पर भी कार्रवाई की गई है। BBC, Deutsche Welle और Radio Free Europe/Radio Liberty जैसी वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा Tor Browser को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो गुमनाम ब्राउजिंग के लिए इस्तेमाल होता था।

रूस में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय  DNS सिस्टम का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। यह सिस्टम “Sovereign Internet” कानून के तहत काम करता है और Roskomnadzor की निगरानी में संचालित होता है। इसका उद्देश्य देश के भीतर इंटरनेट पर सरकारी नियंत्रण को मजबूत करना है।

बताया जा रहा है कि इस कदम से विदेशी सोशल मीडिया और वैश्विक खबरों तक पहुंच लगभग समाप्त हो गई है। इससे रूसी नागरिक कई अंतरराष्ट्रीय सेवाओं और सूचना स्रोतों से कट गए हैं।

गौरतलब है कि रूस में पहले से ही WhatsApp और Telegram की कॉलिंग सेवा पर रोक लगी हुई थी। इसके अलावा, दिसंबर में Apple FaceTime और Snapchat को भी देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: AI की दुनिया में हलचल: Anthropic के सुरक्षा प्रमुख Mrinank Sharma का इस्तीफा; बोले- “दुनिया केवल एआई से नहीं, बल्कि कई संकटों से घिरी है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This