Rohit Shetty House Firing: देर रात डायरेक्टर के घर के बाहर चलीं 4 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Rohit Shetty

Share This Article

बीती रात फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक Rohit Shetty के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग के समय रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग देर रात करीब 1:15 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

फायरिंग के वक्त घर में मौजूद थे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उनके घर और आसपास के इलाके के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा किया गया दिख रहा है। पुलिस ने एहतियातन डायरेक्टर के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, फायरिंग के समय रोहित शेट्टी घर के अंदर ही थे, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Rohit Shetty

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान किसी भी संभावित गैंगस्टर कनेक्शन को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती साफ तौर पर देखी जा सकती है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Rohit Shetty

रोहित शेट्टी से पहले इन सेलेब्स के घर के बाहर हुई फायरिंग 

रोहित शेट्टी की घटना से पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते समय में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नामी चेहरों को इस तरह की धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ा है। इसी कड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। इस घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी। इसके अलावा कॉमेडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित ‘कैप्स कैफे’ के बाहर भी अलग-अलग समय पर तीन बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया था। वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना की खबर सामने आई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें: Budget 2026-27: बैंगनी कांजीवरम साड़ी में कर्तव्य भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, बैंगनी रंग का क्या है संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This