प्रयागराज में आज जीएसटी छूट व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति और आमजन मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में सुधार करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में दी गई छूटों से व्यापारियों और आम जनता दोनों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में भारत भ्रष्टाचार की वैश्विक सूची में ऊपर था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और देश की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण पाने में भी बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दवाओं और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाई गई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिली है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और व्यापार के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाए।
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मोदी और योगी सरकारें जनता और व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले कर प्रणाली जटिल थी, लेकिन अब जीएसटी सुधारों से पारदर्शिता आई है, टैक्स चोरी पर अंकुश लगा है और कारोबार आसान हुआ है।
“घटी GST मिला उपहार
धन्यवाद मोदी सरकार”आज जनपद प्रयागराज में दक्षिण विधानसभा द्वारा आयोजित “जी०एस०टी० के नवीन प्रावधानों पर केंद्रित व्यापारी सम्मेलन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
इस अवसर पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” जी, मा० महानगर अध्यक्ष,… pic.twitter.com/qLSki2k2Zb— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 5, 2025
सम्मेलन में कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और कहा कि जीएसटी सुधार से व्यापार में स्थिरता और भरोसा बढ़ा है। आयोजन स्थल पर व्यापारियों ने कहा कि सरकार को छोटे व्यवसायों के लिए और रियायतें देने पर विचार करना चाहिए ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।
प्रयागराज में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान जीएसटी सुधारों की तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन जीएसटी प्रणाली ने व्यापारियों को सुविधा दी है।
बाइट: ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
प्रयागराज-उमा शंकर गुप्ता, संवाददाता