PM Modi घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से स्वदेश लौटने के तुरंत बाद दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में घायल लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अस्पताल के अधिकारी और डॉक्टरों ने उन्हें हालात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वे घायल लोगों से मिलने गए और सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस साजिश में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
PM Modi ने पहले भी कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया था
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान दौरे के दौरान लाल किले ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा था कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और जिम्मेदारों को सख्त सजा दी जाएगी।
ब्लास्ट में हुई जान-माल की हानि और एनआईए जांच
इस ब्लास्ट में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इसकी जांच सौंप दी गई है। इसके पहले भी जांच के लिए 500 से अधिक अधिकारी और जवानों की टीम गठित की गई थी।
यह भी पढ़ें : PM Modi ने भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से की मुलाकात, 1020 मेगावाट जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन
फरीदाबाद से बरामद हुई विस्फोटक सामग्री
जांच एजेंसियों ने ब्लास्ट से पहले हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के फ्लैट से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इस टेरर मॉड्यूल में शामिल दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया, जो अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। विश्वविद्यालय ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
भूटान से लौटने के बाद, प्रधानमंत्री @narendramodi हवाई अड्डे से सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुँचे और दिल्ली विस्फोट पीड़ितों से मिले।
प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनकी… pic.twitter.com/OcEg1MyGAs
— DD News UP (@DDNewsUP) November 12, 2025