PM Modi गुजरात के दौरे पर हैं और उन्होंने सबसे पहले सूरत के अंत्रोली इलाके में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा जिले मे एक रोड शो किया और देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है।
PM Modi के गुजरात दौरे पर बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण
PM Modi आज गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सूरत के अंत्रोली इलाके में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। पीएम मोदी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। यह कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा व नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में फैला है। यह अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई को जोड़ता है।
गुजरात को 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और विरासत से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया स्मरण, झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
नर्मदा और डेडियापाड़ा में सार्वजनिक कार्यक्रम और परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री दोपहर 12:45 बजे नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे और 2:45 बजे डेडियापाड़ा में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जगुआ) के तहत बने एक लाख घरों का गृह प्रवेश शामिल है। इसके अलावा 1,900 करोड़ रुपये की लागत वाले 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, असम मेडिकल कॉलेज में सक्षमता केंद्र और इंफाल में जनजातीय अनुसंधान संस्थान भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
पीएम मोदी आदिवासी जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, 748 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण करेंगे और डीए-जगुआ के तहत 14 बहु-विपणन केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही 2,320 करोड़ रुपये की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का भी शिलान्यास करेंगे।
देवमोगरा माता की जय!
आज जनजातीय गौरव दिवस के दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म-जयंती के पवित्र अवसर पर देवमोगरा माता के मंदिर में दर्शन का सौभाग्य मिला। देवी माता से मैंने सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। मेरा आग्रह है कि आप भी इस मंदिर में आकर माता… pic.twitter.com/T9y18Xp7cL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2025