UP Encounter: प्रयागराज और आगरा में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़

Share This Article

ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ का असर जारी  

उत्तर प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार रंग ला रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये बदमाश हाल ही में ज्वेलर्स चंदन सोनी के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल थे।

UP

मुठभेड़ में सिपाही घायल 

मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी मामूली रूप से घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के जार्ज टाउन इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। देर रात पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

UP

ज्वेलर्स से छिनैती में शामिल थे बदमाश

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले करछना इलाके में ज्वेलर्स चंदन सोनी के साथ छिनैती की घटना हुई थी, जिसमें गिरफ्तार दोनों बदमाश शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसीपी ने दावा किया कि फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आगरा में हत्या के आरोपियों से मुठभेड़

वहीं आगरा में रंगबाज राज चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और हत्याकांड के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी आशु तिवारी और मोहित पंडित भी मुठभेड़ में घायल हुए। इस कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की मौत  

सीपी दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि 23 जनवरी को राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसके खुलासे के लिए पुलिस ने नौ टीमें गठित की थीं। मुठभेड़ में घायल सभी आरोपियों और पुलिसकर्मियों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ अंसारी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UGC Act 2026: सुप्रीम कोर्ट की रोक, पुराने नियम बहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This