Nitish Kumar ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर 10वीं बार शपथ ली। यह ऐतिहासिक घटना पटना के गांधी मैदान में हुई, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर अपना देसी अंदाज दिखाया। शपथ ग्रहण के बाद, वह गमछा लहराते हुए नजर आए, जिसे देख वहां मौजूद लोग उत्साहित हो उठे और मोदी का समर्थन करने लगे। पीएम मोदी ने कई बार झुक कर आभार व्यक्त किया और मंच पर नीतीश कुमार से बातचीत करते हुए उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें : Nitish Kumar ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
चुनावी प्रचार के दौरान भी मोदी ने बिहारी अंदाज में गमछा लहराया था, और यह लोगों को बहुत भाया था। उन्होंने महिलाओं से कहा था कि “दो भाई (नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार) मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं।” बिहार के मतदाताओं ने इस जोड़ी को पसंद किया, और एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी।
नीतीश कुमार के साथ इस बार डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली, और 26 मंत्रियों ने पद की शपथ ली। इस नए मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं और कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।







