युवा चेहरे को कमान…बीजेपी का मास्टर प्लान, नितिन नबीन को BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया

Nitin Nabin

Share This Article

Bihar के Nitin Nabin को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 45 साल के युवा नेता ने दिल्ली मुख्यालय में पदभार संभाला। बीजेपी का यह कदम भविष्य के नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन में नई ऊर्जा लाने की दिशा में है।

Nitin Nabin

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद नबीन का हाथ पकड़कर उन्हें कुर्सी पर बिठाया, नितिन नबीन की उम्र महज 45 साल हैं एसे में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नबीन की ताजपोशी बीजेपी के इतिहास में पहली बार है। नितिन नबीन कभी बिहार की सियासत में सिर्फ बीजेपी का एक आम कार्यकर्ता हुआ करते थे  मगर अब जब बात देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की होगी तो नितिन नबीन के बिना वो चर्चा अधूरी मानी जाएगी, नितिन नबीन अब वो शख्सित बन चुके है इसे बीजेपी की सियासत का नया आगाज माना जा रहा है। एक युवा चेहरे को पार्टी का नेतृत्व देना, अपने आप में ही कई मैसेज देने जैसा है। वे 2006 से लगातार 5 बार विधायक भी हैं।

Nitin Nabin

यह भी पढ़ें : PM Modi का जॉर्डन आगमन, भारतीय समुदाय में उत्साह

युवा नेतृत्व को कमान, बीजेपी का मास्टरप्लान!

– नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया गया है कि बीजेपी का फोकस अब पूरी तरह भविष्य की लीडरशिप खड़ा करने पर है
– बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नितिन नबीन की उम्र महज 45 साल है
– बीजेपी के इतिहास में नितिन नबीन सबसे कम उम्र के नेता हैं, जो पार्टी में इस पद तक पहुंचे हैं
– बीजेपी ने नितिन नबीन की नियुक्ति करके अपने कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश दिया है कि अगर कोई कार्यकर्ता सच्ची लगन और ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करता है तो
– आम कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर विराजमान हो सकता है

यह भी पढ़ें : 2001 संसद हमले के शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि, भारत ने उनकी वीरता को याद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This