निषाद पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय, स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देगी

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निषाद पार्टी

Share This Article

बहराइच। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निषाद पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी सक्रियता से भाग लेगी और निषाद बहुल क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव से चल रहा है और यह गठबंधन आगे भी बरकरार रहेगा। वहीं, स्थानीय चुनावों में सामाजिक प्रतिनिधित्व और समुदाय की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।

डॉ. निषाद ने कहा कि पार्टी का विस्तार गाँवों से ही संभव है, क्योंकि भारत एक गाँवों का देश है। ऐसे में निषाद पार्टी हर गाँव में अपने विचार, नीति और संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता और समाज के युवा वर्षों से जुड़े हुए हैं, कई 10–15 वर्षों से संघर्षरत हैं और उन्हें जिला पंचायत या क्षेत्र पंचायत में नेतृत्व करने की आकांक्षा है।

उन्होंने मछुआ समाज के आरक्षण, कार्यकर्ताओं के समायोजन और समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निषाद पार्टी हमेशा संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने अंत में यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगातार खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This