UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 28 जनवरी को भारत में New Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप ने पुराने mAadhaar App की जगह ले ली है और आधार से जुड़ी सेवाओं को पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बना दिया है।
अब आधार होल्डर्स को पहचान सत्यापन, डेटा शेयरिंग और अपडेट के लिए बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकांश सेवाएं मोबाइल ऐप के जरिए ही उपलब्ध होंगी।
न्यू Aadhaar App के प्रमुख फीचर्स:-
1. फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत खत्म
- फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की झंझट खत्म हो जायेगी
- अब बैंक, होटल, एयरपोर्ट या सरकारी दफ्तर में पहचान के लिए मोबाइल से ही आधार दिखाया जा सकता है। इससे कार्ड खोने या गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।
2. Face Authentication का सपोर्ट
- इस ऐप में Face Authentication की सुविधा दी गई है, जिससे हर बार OTP पर निर्भरता खत्म हो जाती है।
- यह फीचर खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है।
3. QR कोड से तुरंत वेरिफिकेशन
- नया Aadhaar App एक डायनामिक QR कोड दिखाता है।
- अब किसी को आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं—QR स्कैन कर तुरंत पहचान सत्यापित की जा सकती है।
𝐍𝐞𝐰 𝐀𝐚𝐝𝐡𝐚𝐚𝐫 𝐀𝐩𝐩 𝐭𝐨 𝐁𝐞 𝐋𝐚𝐮𝐧𝐜𝐡𝐞𝐝 𝐓𝐨𝐝𝐚𝐲
The new Aadhaar App, offering enhanced security, easy access and a completely paperless experience anytime, anywhere, will be dedicated to the nation today by Union Minister @AshwiniVaishnaw #NewAadhaarApp… pic.twitter.com/F28wjz70St
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 28, 2026
4. Multi-Profile Support
एक ही ऐप में पूरे परिवार के कई आधार प्रोफाइल सुरक्षित रूप से जोड़े जा सकते हैं।
5. आधार डिटेल्स को Hide/Show करने का कंट्रोल
- यूजर्स फोटो, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को हाइड या अनहाइड कर सकते हैं।
- ऐप में इसके लिए चेक-अनचेक बॉक्स दिए गए हैं।
6. ऑफलाइन वेरिफिकेशन सुविधा
- यहां “ऑफलाइन” का मतलब बिना सेंट्रल डेटाबेस एक्सेस के वेरिफिकेशन से है, न कि बिना इंटरनेट।
- इससे सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस एंट्री और अटेंडेंस सिस्टम में आधार वेरिफिकेशन आसान होगा।
7. आधार में खुद कर सकेंगे बदलाव
- अब मोबाइल ऐप से ही पता और मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
- आधार केंद्र जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।
Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध
- New Aadhaar App को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है।
- जिन यूजर्स के फोन में पहले से ऐप मौजूद है, उन्हें लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
नया Aadhaar App, डिजिटल इंडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह ऐप नागरिकों को उनकी डिजिटल पहचान पर पूरा नियंत्रण, बेहतर सुरक्षा और तेज सेवाएं प्रदान करता है।
यह भी पढ़े- IND vs NZ T20I: चौथा मुकाबला आज, मैच टाइमिंग, संभावित प्लेइंग-11 और अहम अपडेट्स, पढ़िए पूरी जानकारी
