मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: एक लाख का इनामी मेहताब ढेर, साथी फरार, दो पुलिसकर्मी घायल

Share This Article

मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मेहताब ढेर हो गया। यह घटना जोला रोड पर उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो बदमाश इलाके में घूम रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसी दौरान मेहताब को गोली लगी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मेहताब के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक 9 एमएम पिस्तौल, 38 बोर रिवॉल्वर, डेढ़ किलो चांदी और तीन तोला सोना बरामद किया है। यह सारा सामान हाल ही में एक सर्राफा व्यापारी से लूटे जाने की पुष्टि हुई है।

मुठभेड़ के दौरान मेहताब का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, मेहताब पर लूट और डकैती के 18 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 बाइट: संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर)

रिपोर्टर: रणवीर सैनी, मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This