मुरादाबाद में प्रेम संबंध हत्या: युवक और युवती को पीट-पीटकर मारकर गागन नदी के किनारे दबाया

Share This Article

मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के घरवालों ने लड़के और लड़की दोनों की हत्या कर दी है। आरोप है कि लड़की और लड़के के साथ में घरवालों ने पकड़ लिया और उसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की फिर फावड़े से दोनों की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए लड़की के हत्यारे घरवालों ने दोनों लाशों को गांव से दो किलोमीटर दूर नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफ्ना दिया। लड़के की पहचान अरमान के तौर पर हुई है। सोमवार को जब लड़के के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरु की लड़की के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो लड़की का भाई पुलिस के सामने टूट गया और उसके निशानदेही पर दोनों शव बरामद हुए, चूंकि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है इसलिए गांव में तनाव है। गांव में सुरक्षा के लिए PAC और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती को उनके परिवारों द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया और शवों को गागन नदी के किनारे दबा दिया गया। घटना रविवार की रात हुई, जब 24 वर्षीय अरमान अपनी प्रेमिका 20 वर्षीय काजल से मिलने गया था। काजल के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और पहले युवक को मार डाला, फिर युवती की हत्या की।

मुरादाबाद

दो समुदायों से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। इस पर पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया। पूछताछ में काजल के पिता और भाईयों ने घटना का खुलासा किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पाक बड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में अरमान चौधरी (24) और काजल सैनी (20) की हत्या खुलासा हुआ है। काजल के तीन भाइयों ने ही दोनों की हत्या की है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया। तीन भाइयों में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया कि बुधवार शाम अरमान चौधरी की गुमशुदगी लिखी गई थी।

मुरादाबाद

हत्या का क्रूर तरीका

  • रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे, अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंचा।

  • काजल के परिवार ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों और फावड़े से हमला करके दोनों की हत्या कर दी।

  • शवों को गागन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबाया गया।

परिवार और पेशे की जानकारी

  • अरमान टाइल्स और मार्बल्स का काम करता था।

  • काजल 2023 में 12वीं पास करने के बाद निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी।

  • घटना रात करीब 12 बजे हुई थी, आसपास के लोग केवल चीखें सुनकर यह सोच रहे थे कि यह शराब के नशे में लड़ाई है।

तहरीर और पुलिस की भूमिका

  • अरमान के परिवार ने आरंभ में आरोप छह लोगों पर लगाए, लेकिन बाद में पुलिस ने तहरीर बदलवा दी

  • अब तहरीर में युवती के तीन भाई आरोपी बनाए गए हैं।

  • हत्या करने के बाद आरोपियों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह किया

तनाव के बीच गांव में सुरक्षा

पाकबड़ा क्षेत्र का उमरी सब्जीपुर गांव अब छावनी में तब्दील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This