Moradabad Burqa Case: हिंदू छात्रा को 5 मुस्लिम लड़कियों ने जबरन पहनाया बुर्का, CCTV वीडियो वायरल

Share This Article

Moradabad से सामने आए CCTV वीडियो ने सनसनी मचा दी है, जिसमें एक नाबालिग हिंदू छात्रा को कथित तौर पर जबरन बुर्का पहनाने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में कथित तौर पर कुछ छात्राएं एक नाबालिग हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, आरोप ये भी है कि घटना के दौरान आसपास नजर रखी जा रही थी ताकि कोई उन्हें देख न ले, घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये घटना बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले की है, जहां सभी छात्राएं एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं और साथ में ही कोचिंग भी जाती थी।

Moradabad

मुरादाबाद वायरल वीडियो विवाद

घटना 20 दिसंबर की है, जिसकी CCTV फुटेज अब वायरल हो रही है, पीड़ित के भाई का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन बिलारी कस्बे में मोहल्ला शाहकुंज कॉलोनी में एक शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहीं बाकी पांचों मुस्लिम छात्राएं भी उसके साथ जाती थीं। इसी दौरान पांचों मुस्लिम छात्राओं ने नाबालिग छात्रा का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया और इसी दौरान उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। फिलहाल पीड़ित छात्रा के भाई देव चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के लिए चोरी की साजिश! आगरा रोजर शूज फैक्ट्री में 7.70 करोड़ के जेवर और नकदी बरामद

पीड़िता के भाई का कहना है कि इस घटना के पीछे सुनियोजित साजिश हो सकती है वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं इस घटना के सामने आने के बाद कुछ संगठनों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This