दिल्ली के AI प्रोग्राम में भारी बवाल: युवा कांग्रेसियों ने उतारी शर्ट, मायावती बोलीं- यह गलत बात है!

Share This Article

दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया भर के बड़े-बड़े लोग आए हुए थे। मौका था इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का, जहाँ हिंदुस्तान की तरक्की की बातें हो रही थीं। लेकिन इसी बीच वहां कुछ ऐसा हुआ कि सब देखते रह गए। युवा कांग्रेस के कुछ लड़कों ने वहां पहुँचकर न केवल शोर-शराबा किया, बल्कि अपनी टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन करने लगे। अब इस हरकत पर बसपा सुप्रीमो मायावती जी का पारा चढ़ गया है।

मायावती जी ने सुनाई खरी-खरी

मायावती ने सोशल मीडिया (एक्स) पर अपनी बात रखते हुए साफ-साफ कहा कि यह सब जो हुआ, वो कतई ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा कि इस प्रोग्राम में देश-विदेश के इतने बड़े मेहमान आए थे, पूरी दुनिया की नजरें हम पर थीं, ऐसे में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना (बिना कमीज के हंगामा करना) बहुत ही छोटी और नीचता की बात है। उन्होंने आगे कहा कि भाई, अगर यह कोई घर का या छोटा-मोटा प्रोग्राम होता तो बात और थी, लेकिन इतने बड़े इंटरनेशनल लेवल के शो में ऐसी हरकत करना वाकई चिंता वाली बात है। मायावती ने दो टूक शब्दों में नसीहत दी कि अपनी राजनीति के चक्कर में देश की इज्जत और इमेज को दांव पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसे लोगो को राजनीति में आने का कोई हक़ नहीं जो अपने स्वार्थ ले चलते देश की गरिमा को ही दांव पर लगा दें।

क्या था पूरा मामला?

आपको बता दें कि कल जब समिट चल रही थी, तभी करीब 10-12 लड़के शोर मचाते हुए अंदर घुस आए। ये लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने फौरन इन लोगों को पकड़ा और तिलक मार्ग थाने ले गई। बीजेपी का तो यहाँ तक कहना है कि ये लोग देश की तरक्की से जल रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

अब आलम ये है कि इस हंगामे की चर्चा एआई (AI) से ज्यादा हो रही है। मायावती जी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है कि आखिर विरोध करने का ये कौन सा तरीका है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This