लखनऊ के 7 बड़े मॉल्स में FSDA का सबसे बड़ा छापेमारी अभियान

FSDA

Share This Article

राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 7 मॉल्स में छापेमारी की। इस दौरान लुलु हाइपर मार्केट में गंभीर अनियमितताएँ पकड़ में आईं। टीम को पता चला कि यहां मैन्युफैक्चरिंग डेट से छेड़छाड़ की जा रही थी और एक्सपायरी डेट बढ़ाकर सामान बेचा जा रहा था। इसके अलावा लुलु हाइपर मार्केट का लाइसेंस भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। इन गंभीर खामियों के बाद प्रशासन ने हाइपर मार्केट को तत्काल बंद कराने का आदेश दिया।

लखनऊ में मंगलवार का दिन कई बड़े ब्रांड्स के लिए भारी साबित हुआ… क्योंकि लोग जहाँ शॉपिंग और चिल करने जाते हैं… मंगलवार को वहीं से ऐसी खबर सामने आई जिसने शहर के सभी लोगों को हैरान कर दिया… सात बड़े मॉल, जहाँ रोज़ हजारों लोग खाते-पीते और घूमते हैं… वहाँ, FSDA यानी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अचानक छापेमारी के बाद सवालों के घेरे में हैं… खाने-पीने की जगहों पर ऐसी खामियां निकलीं, कि कई नामी ब्रांड्स को भी बंद करना पड़ा… ये कार्रवाई सिर्फ छापा नहीं बल्कि पूरे शहर के फूड सेफ्टी सिस्टम के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सीधा प्रहार है…

यह भी पढ़ें : रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर, CM Yogi का कड़ा एक्शन

लखनऊ में FSDA का क्लीन-स्वीप ऑपरेशन!

– (मंगलवार को) शहर के सात बड़े मॉल में FSDA की 14 टीमों ने एक साथ छापेमारी की
– (जहाँ लखनऊ के सबसे बड़े मॉल्स में) FSDA की दबिश के बाद कई आउटलेट्स में अंधाधुंध गड़बड़ियाँ पकड़ी गईं
– (टीमों ने) सभी मॉल के कुल 61 प्रतिष्ठानों की जांच की जिनमें से तीन में बड़ी खामियां मिली
– FSDA को जांच में पता चला कि लुलु हाइपरमार्केट में प्रोडक्ट्स की डेट बदलकर बेचा जा रहा था
– यही वजह रही कि मौके पर ही पूरा हाइपरमार्केट का पैकेजिंग डिवीजन तुरंत बंद करा दिया गया
– (FSDA की टीम के मुताबिक) हाइपरमार्ट का लाइसेंस भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला
– (यही नहीं) ‘डबरू द चाप’ जैसे आउटलेट बिना लाइसेंस के चलते मिले, जिन्हें तत्काल बंद कराया गया
– (वहीं) सिनेपॉलिस मॉल के KFC आउटलेट की किचन में भी गंदगी मिली
– (जिसके बाद) साफ-सफाई होने तक उसके संचालन पर भी रोक लगा दी गई हैं
– (साथ ही टीम ने) कई बड़े ब्रांड्स में भी खामियां पाईं
– (जिसके बाद सभी) आउलेट संचालकों को नोटिस देकर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं
– पूरी कार्रवाई FSDA कमिश्नर रोशन जैकब के नेतृत्व में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This