Lucknow में शुरू होगी डबल-डेकर ई-बस टूरिज़्म सेवा

Lucknow

Share This Article

Lucknow में पहली बार डबल-डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस चलने जा रही है, जो शहर के प्रमुख स्थल दिखाएगी। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इसकी लॉन्चिंग होगी।

लखनऊ में पहली बार इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस, “नई नज़र से पुराना लखनऊ”

लखनऊ आने वाले पर्यटकों के लिए अब शहर घूमना और भी आसान होने जा रहा है क्योंकि लखनऊ घूमने का अनुभव अब बिल्कुल बदलने वाला है। दरअसल 1090 चौराहे से पहली बार इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस दौड़ने जा रही है! राजधानी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों को एक ही सफर में दिखाने वाली ये हाई-टेक, ई-बस अब पर्यटकों को “नई नज़र से पुराना लखनऊ” दिखाने के लिए तैयार है ऊपर खुला डेक, नीचे आरामदायक सीटें और साथ में होगा प्रोफेशनल गाइड, जो सफर के साथ-साथ इस शहर की कहानियाँ, विरासत और अनसुने किस्से भी सुनाएगा चाहे इमामबाड़ा हो, रूमी दरवाज़ा या गोमती का किनारा, इस बस का टूर लखनऊ को देखने का पूरा अंदाज़ ही बदल देगा यह बस सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि ‘नवाबी शहर’ की एक चलती-फिरती कहानी होगी।

यह भी पढ़ें : काशी में देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी शुरू, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाटर टैक्सी को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में डबल-डेकर ई–बस सेवा — जल्द शुरू! 

– गोमतीनगर के 1090 चौराहे से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस चलाई जाएगी
– राजधानी के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराएगी
– लॉन्चिंग भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को तय की गई है
– इस बस में प्रोफेशनल गाइड भी मौजूद रहा करेंगे
– जो सफर के दौरान लखनऊ की विरासत, इतिहास और मान्यताओं की दिलचस्प जानकारी देंगे
– पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में इस प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं

सरकार का ये कदम लखनऊ के पर्यटन को एक नई पहचान देने वाला माना जा रहा है जहां एक ओर पर्यटक बिना परेशानी के शहर की सैर कर पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ डबल-डेकर ई-बस राजधानी की खूबसूरती को नए अंदाज़ में दुनिया के सामने पेश करेगी वहीं, विभाग का कहना है, पर्यटन सुखद भी होगा और तकनीकी रूप से आधुनिक भी अब इंतज़ार है 25 दिसंबर का, जब अटल जी के जन्मदिन पर लखनऊ एक नई यात्रा की शुरुआत देखेगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This