कानपुर में सड़क हादसा: लैम्बोर्गिनी पर रईसजादा सवार, कानपुर में सड़क पर हाहाकार !

कानपुर

Share This Article

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार से हुए हादसे ने न केवल तीन लोगों को घायल किया। यह हादसा शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली में करीब दोपहर 3:15 बजे हुआ, जब एक सुपर लग्जरी लैंबोर्गिनी कार ने पहले एक बुलेट बाइक और फिर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई।

कानपुर

इस दुर्घटना में बाइक सवार और ऑटो में बैठे कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

कार चालक को लेकर विवाद

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कार बंशीधर टोबैको ग्रुप के डायरेक्टर शिवम मिश्रा चला रहे थे। शिवम मिश्रा, कानपुर के मशहूर तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे हैं। आरोप है कि दुर्घटना के समय शिवम नशे की हालत में थे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ BNS की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

कानपुर

90 साल पुराने बंशीधर टोबैको ग्रुप की पृष्ठभूमि

बंशीधर टोबैको ग्रुप की स्थापना करीब 90 साल पहले हुई थी और यह कंपनी देश के बड़े पान मसाला ब्रांड्स को कच्चा माल सप्लाई करती है। कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और मुंबई तक फैला हुआ है। शिवम मिश्रा वर्तमान में कंपनी में Director हैं और Manufacture से लेकर फाइनेंस तक के बड़े फैसले उन्हीं के हाथ में बताए जाते हैं।

कानपुर

इनकम टैक्स रेड और पुराने विवाद

मार्च 2024 में बंशीधर टोबैको ग्रुप उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब आयकर विभाग ने कंपनी और इससे जुड़े करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और बेहिसाब संपत्ति सामने आने का दावा किया गया था। रेड के दौरान भारी मात्रा में नकदी और महंगी डायमंड घड़ियां बरामद होने की खबरें भी आई थीं। उस समय अधिकारियों पर हथियार तानने जैसे आरोपों ने इस परिवार की छवि को और विवादों में घेर दिया था।

महंगी कारों और आलीशान लाइफस्टाइल

शिवम मिश्रा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस, लैंबोर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी सुपरकार्स का कलेक्शन बताया जाता है। इसके अलावा, करोड़ों रुपये की ब्रांडेड और डायमंड घड़ियों का शौक भी अक्सर उन्हें सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बनाता रहा है।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। लेकिन FIR में नाम न होना, मौके से आरोपी का ले जाया जाना और कथित VIP Treatment जैसे आरोपों ने पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

यह भी पढे़- Bareilly में पुलिस मुठभेड़: महिला लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश घायल | Crime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This