T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला T20 वर्ल्ड कप मुकाबला अब तय हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को अपने X अकाउंट पर इस मैच के आयोजन की पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी।
इससे पहले, पाकिस्तान ने 1 फरवरी को घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, क्योंकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने पर पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने यह स्पष्ट किया था कि वह टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले खेलेगा।
International Cricket Council (ICC) ने इस मुकाबले की पुष्टि की और बताया कि पाकिस्तान इस T20 वर्ल्ड कप में भाग लेगा, जिसमें 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच होगा। ICC के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अन्य सहयोगी बोर्डों के साथ व्यापक चर्चा की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। दोनों देशों के बीच इस मुकाबले को लेकर खेल के हितों की रक्षा करने, निष्पक्षता, और तटस्थता के सिद्धांतों पर सहमति बनी।
आईसीसी (@ICC) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स के साथ बैठक के बाद घोषणा की है कि पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच सहित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सभी निर्धारित मैच खेलेगा।#ICC #Pakistan #Bangladesh #T20WorldCup #icct20worldcup2026 https://t.co/nDv2JgbDrb
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) February 10, 2026
ICC ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बैठक के बाद, बांग्लादेश को किसी भी प्रकार की सजा का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, बांग्लादेश को भविष्य में आईसीसी के आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलेगा, अगर वे इसके मानकों का पालन करेंगे।

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला साबित हो सकता है।