Health Tips: किडनी हेल्थ का पहला कदम आपकी किचन में रखे फूड्स से शुरू होता है। कई बार जो चीजें हमें हेल्दी लगती हैं, उनमें चीनी, सोडियम और फैट की मात्रा छिपी होती है। ये तत्व धीरे-धीरे किडनी, लिवर और हार्ट की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।
विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक रीसर्च के मुताबिक, दुनिया भर में किडनी की बीमारियों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसके दो सबसे बड़े कारण हैं — डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर। अगर इन दोनों को नियंत्रित कर लिया जाए तो किडनी रोगों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
किडनी के लिए क्या न खाएं
स्वस्थ भोजन का चयन और चीनी, फैट और सोडियम के सेवन को सीमित करना किडनी रोगों के खतरे को कम कर सकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन ने ऐसे 5 फूड्स बताए हैं जिन्हें एक सेहतमंद व्यक्ति को भी सीमित मात्रा में या पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: CM Yogi ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएँ, बच्चों को चॉकलेट से किया खुश
सोडा से रहें दूर
सोडा में पोषण नहीं होता, बल्कि यह चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर से भरा होता है। इसका अधिक सेवन किडनी रोग, मोटापा, दांतों की समस्या और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है।
बेहतर विकल्प: सादा पानी या नींबू पानी पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए पानी में फलों के स्लाइस मिला सकते हैं।
प्रोसेस्ड मीट से बचें
सॉसेज, हॉट डॉग, बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट्स में सोडियम और नाइट्रेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी और हृदय रोग का जोखिम बढ़ाते हैं।
बेहतर विकल्प: ताजा और कम फैट वाला मीट या पका हुआ चिकन चुनें।
बाजार का मक्खन नहीं, घर का घी चुनें
बाजार में मिलने वाले मक्खन में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट अधिक होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
बेहतर विकल्प: घर का बना देसी घी, ऑलिव ऑयल या कैनोला ऑयल इस्तेमाल करें।
मेयोनीज से बनाएं दूरी
एक चम्मच मेयोनीज में लगभग 103 कैलोरी और अधिक फैट होता है। लो-फैट मेयोनीज में भी सोडियम और शुगर ज्यादा पाई जाती है।
बेहतर विकल्प: ग्रीक योगर्ट का उपयोग करें, जो प्रोटीन से भरपूर और किडनी-फ्रेंडली है।
फ्रोजन मील्स से परहेज करें
फ्रोजन फूड्स जैसे पिज़्ज़ा, ग्रेवी और रेडी-टू-ईट मील्स में अधिक नमक, चीनी और फैट होता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज और किडनी रोग का खतरा बढ़ जाता है।
बेहतर विकल्प: ताजा खाना पकाएं या लो-सोडियम फ्रोजन मील्स चुनें।
हेल्दी किडनी के लिए अपनाएं ये टिप्स
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
- संतुलित आहार और रेगुलर एक्सरसाइज करें
- ज्यादा नमक और चीनी से बचें
किडनी हमारी बॉडी के लिए फ़िल्टर की तरह काम करती है। यदि हम सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, तो किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
Note :यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है या आपको किसी भी प्रकार की किडनी, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है, तो किसी भी डाइट बदलाव या उपचार से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
Tags: #KidneyHealth #HealthyDiet #DDNewsUP #HealthTips #KidneyCare #Nutrition #KidneyDisease



