Hair care routine for growth: बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका, छोटी गलती और हो जाएंगे गंजा

बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका, छोटी गलती और हो जाएंगे गंजा

Share This Article

बालों में तेल लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह सिर्फ बालों को पोषण देने का तरीका नहीं है, बल्कि तनाव कम करने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। सही समय पर तेल लगाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार रहते हैं। वहीं, गलत समय या तरीका अपनाने से बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं और गंजापन की समस्या बढ़ सकती है।

बालों में तेल लगाने का सही समय

विशेषज्ञों के अनुसार, बालों में तेल लगाने का सबसे उपयुक्त समय रात में सोने से पहले है। रातभर तेल बालों की जड़ों में समा जाता है और बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ने की समस्या कम होती है।

यदि आप रातभर तेल नहीं लगा सकते, तो दूसरा विकल्प बाल धोने से 1-2 घंटे पहले हल्के गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करना है। यह तरीका भी बालों को पोषण देने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में कारगर है।

Hair care routine for growth

कुछ लोग घर से बाहर निकलने से पहले या बाल धोने के तुरंत बाद तेल लगाने की गलती कर देते हैं। ऐसा करने से बालों (Hair care routine for growth) में धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे बाल कमजोर होते हैं और रूसी या डैंड्रफ की समस्या पैदा हो सकती है। गीले बालों में तेल लगाने से जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: बरेली में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 189 किलो आतिशबाजी बरामद, तीन गिरफ्तार

बालों में तेल लगाने का सही तरीका

दरअसल, इसके लिए आप सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर उंगलियों से तेल लेकर धीरे-धीरे स्कैल्प में मालिश करें। मालिश करने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि तेल जड़ों तक अच्छी तरह पहुंचे। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद तौलिये को हल्के गर्म पानी में भिगोकर सिर पर लपेट सकते हैं। इससे पोषण और भी गहराई तक पहुंचता है और बाल मजबूत बनते हैं।

नारियल तेल, बादाम तेल और आंवला तेल बालों के लिए सबसे प्रभावी माने जाते हैं। बालों की लंबाई और घनत्व के अनुसार तेल की मात्रा सही रखें। सप्ताह में 2-3 बार तेल लगाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This