Gorakhpur पहुंचे CM YOGI, “विरासत गलियारा” का किया निरीक्षण | Virasat Galiyara

विरासत गलियारा

Share This Article

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 555.56 करोड़ रुपए की लागत से धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक, सड़क चौड़ीकरण परियोजना "विरासत गलियारा" का निरीक्षण किया। इस परियोजना की लंबाई 3.50 किलोमीटर है, और यह गोरखपुर के सिटी डेवलपमेंट प्लान का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने घंटाघर में बन रहे बंधू सिंह कमर्शियल कांप्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग का भी जायजा लिया, जिसकी लागत करीब 28 करोड़ रुपए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंधू सिंह की मूर्ति के लिए भी जगह बनाई जाए और निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत गलियारा लोगों के चेहरे की खुशी और चमक से उसकी सफलता का संकेत दे रहा है, जो अफवाहों का जवाब है।

3.5 किमी लंबी परियोजना में निर्माण की प्रगति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 555.56 करोड़ रुपये की लागत से 3.50 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर काम चल रहा है। 2.20 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 1.30 किमी लंबाई में कार्य शेष है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

सीएम ने चेतावनी भी दी कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। समय पर काम पूरा न होने को भी गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

विरासत गलियारा

निर्माण में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और तारों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले पर समतल स्लैब डाला जाए ताकि उसका उपयोग फुटपाथ के रूप में भी हो सके। साथ ही पानी जमा न होने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाए।

बंधु सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटाघर में बन रहे बंधु सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का भी जायजा लिया। यह परियोजना करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। सीएम ने लेआउट और ड्रॉइंग मैप का अवलोकन करने के बाद निर्मित सभी तलों का भ्रमण किया और निर्माण कार्य की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमर बलिदानी बंधु सिंह की मूर्ति के लिए भी जगह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान पहले से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कोई असर न पड़े। मुख्यमंत्री ने कामर्शियल कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण में तेजी लाते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विरासत गलियारा

जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा, सीएम की निगरानी और जनता की उम्मीदें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर के सौंदर्य और सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि लोगों के लिए आने-जाने और व्यवसायिक गतिविधियों को भी आसान बनाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन कामर्शियल कॉम्प्लेक्स और पार्किंग को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक का विरासत गलियारा विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। सीएम ने स्पष्ट किया कि परियोजना की निगरानी लगातार जारी रहेगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में यह गलियारा शहर की पहचान बनेगा।

यह भी पढ़ें : जयबाण तोप: जयगढ़ किले की विशाल तोप जो इतिहास में चली एक बार और बना दिया तालाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This