गोंडा में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की कोर कमेटी बैठक, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल के निर्देश

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान अपने एकदिवसीय दौरे पर देर शाम गोंडा पहुंचे

Share This Article

गोंडा। जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने देर शाम भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक की। बैठक में जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीडीओ समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि शासन की योजनाएं जमीन पर प्रभावी रूप से लागू हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की फरियादों को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।

दारा सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों को भी हिदायत दी कि वे जिला प्रशासन के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि “कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के फोन का जवाब हर हाल में दिया जाए,” क्योंकि जनता से जुड़ी हर समस्या का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में प्रमुख रूप से कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनाौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, और तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे शामिल रहे। हालांकि, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह बैठक में अनुपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, जनसुविधाओं की स्थिति और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This