FasTag: फास्टैग यूजर्स के लिए अब जरूरी हुआ KYV वेरिफिकेशन

Share This Article

फास्टैग (FasTag) का इस्तेमाल आज देशभर में हाईवे पर कैशलेस यात्रा के लिए अनिवार्य हो गया है। हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। यह कदम फास्टैग फ्रॉड रोकने और हर वाहन के फास्टैग की सही पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब बिना KYV वेरिफिकेशन के आपका फास्टैग निष्क्रिय हो जाएगा और आपको टोल प्लाजा पर पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक आसान और मोबाइल फ्रेंडली बन गई है, जिससे हर वाहन मालिक अपने मोबाइल से ही अपने फास्टैग का वेरिफिकेशन कर सकता है। KYV प्रक्रिया को पूरा करने में आमतौर पर सात दिन लगते हैं।

KYV क्या है?

KYV का मतलब “Know Your Vehicle” है। इस प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि फास्टैग ( FasTag ) सही वाहन पर लगा है और किसी अन्य वाहन में उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा। KYV वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज़ों में वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की डिजिटल कॉपी, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और (FasTag) फास्टैग से लिंक मोबाइल नंबर शामिल हैं। उपयोगकर्ता को अपने बैंकिंग ऐप या फास्टैग ऐप पर लॉगिन कर इस प्रक्रिया को पूरा करना होता है। वाहन की सामने से ली गई स्पष्ट फोटो जिसमें फास्टैग और नंबर प्लेट दोनों दिखाई दें, अपलोड करना अनिवार्य है।

KYV प्रक्रिया

  • एनएचएआई ने KYV प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। अब केवल गाड़ी का फ्रंट फोटो अपलोड करना होगा, साइड फोटो की जरूरत नहीं है।
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर डालते ही सिस्टम VAHAN डेटाबेस से सभी जानकारी ऑटोमैटिक फेच कर लेता है।
  • यदि किसी मोबाइल नंबर से कई वाहन जुड़े हैं, तो उपयोगकर्ता चुन सकता है कि किस वाहन का वेरिफिकेशन करना है।
  • पुराने फास्टैग (FasTag) यूजर्स को भी घबराने की जरूरत नहीं है, उनका फास्टैग तब तक एक्टिव रहेगा जब तक कोई गलत इस्तेमाल की शिकायत नहीं आती।
  • पूरी प्रक्रिया के दौरान उपयोगकर्ता को ईमेल या SMS के माध्यम से स्टेटस की जानकारी मिलती रहती है।
  • एनएचएआई का कहना है कि यह बदलाव फास्टैग उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और टोल भुगतान को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।
  • उपयोगकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं।
  • एनएचएआई और बैंक मिलकर उपयोगकर्ताओं को रिमाइंडर भेजेंगे और जरूरत पड़ने पर दस्तावेज़ अपलोड करने या वेरिफिकेशन प्रक्रिया में सहायता भी देंगे।
  • अब हाईवे पर यात्रा करते समय फास्टैग (FasTag) की वेरिफिकेशन की स्थिति स्पष्ट होती है और किसी भी तरह के विवाद या गलत भुगतान से बचा जा सकता है।

इस (FasTag) प्रक्रिया को हर तीन साल में दोबारा पूरा करना अनिवार्य है। अगर कोई समस्या आती है, तो  इस नई प्रणाली के लागू होने से फास्टैग ( FasTag ) सिस्टम और भी मजबूत और सुरक्षित हो गया है, जिससे हर हाईवे पर सफर और अधिक सुगम और परेशानी-मुक्त बनता है।

मोबाइल में FasTag से कैसे करें  KYV प्रोसेस?

  • इस काम के लिए सबसे पहले अपनी बैंकिंग ऐप या FasTag ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद सर्च बार में KYV या FasTag Verification टाइप करें।
  • यहां अब आपको स्क्रीन पर बताए गए इंस्ट्रक्शंस के अनुसार प्रोसेस स्टार्ट कर देना है।
  • इसके बाद वाहन की अलग-अलग एंगल से ली गई क्लियर तस्वीरें अपलोड करें।
  • एक फोटो में यह जरूर दिखाई देना चाहिए कि FasTag वाहन की विंडशील्ड पर ठीक से लगा है।
  • साथ ही RC की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit / Send बटन पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This