Income Tax Rules 2026 ड्राफ्ट जारी: क्या बदलेंगे टैक्स नियम और कब से होंगे लागू?

Income Tax Rules

Share This Article

इनकम टैक्स विभाग ने ‘Income Tax Rules 2026’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जो आगामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। यह ड्राफ्ट हाल ही में घोषित नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 को लागू करने की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है। अभी तक लागू ‘Income Tax Rules, 1962’ में कुल 511 नियम और 399 फॉर्म थे। नए ड्राफ्ट में इन्हें घटाकर अब सिर्फ 333 नियम और 190 फॉर्म कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए यूनियन बजट में Income Tax Rules का ऐलान किया था। यह नया कानून लगभग छह दशकों पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा।

Income Tax Rules

एक्ट और रूल्स में क्या अंतर है?

इनकम टैक्स एक्ट में टैक्स से जुड़े कानूनों और अधिकारों का उल्लेख होता है, जबकि Income Tax Rules यह बताते हैं कि इन कानूनों को व्यवहारिक रूप से कैसे लागू किया जाएगा। यानी टैक्सपेयर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स अथॉरिटीज के लिए ये रूल्स मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नए इनकम टैक्स एक्ट और रूल्स का उद्देश्य टैक्स कानूनों की भाषा को सरल बनाना है। इसमें टैक्स स्लैब, दरों या बुनियादी ढांचे में किसी बड़े बदलाव की योजना नहीं है। फोकस केवल प्रक्रियाओं को ज्यादा स्पष्ट और समझने योग्य बनाने पर है।

जनता से मांगे गए सुझाव

ड्राफ्ट Income Tax Rules 2026 पर 22 फरवरी 2026 तक आम जनता, प्रोफेशनल्स और स्टेकहोल्डर्स अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद अंतिम नियम अधिसूचित किए जाएंगे।

इसी बीच, शेयर बाजार में बीते सप्ताह आई तेजी के चलते भारत की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 की संयुक्त मार्केट वैल्यूएशन में करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो आर्थिक माहौल में भरोसे का संकेत देती है।

यह भी पढे़- यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने एटा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर की प्रेसवार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This