Delhi सुरक्षा एडवाइजरी: रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट पर यात्री जांच बढ़ी

Delhi Security, Railway Station Security, Metro Station Security, Airport Security, Lal Kila Blast, Yatri Checking

Share This Article

Delhi में लाल किले ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और राजधानी में सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की सघन जांच और लगेज स्कैनिंग बढ़ा दी गई है।

Delhi पुलिस ने यात्रियों के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की है:

  • रेलवे स्टेशन: ट्रेन के तय समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।

  • मेट्रो स्टेशन: ट्रेन के समय से 20 मिनट पहले पहुंचें।

  • एयरपोर्ट (अंतरराष्ट्रीय उड़ानें): उड़ान के निर्धारित समय से 3 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।

सुरक्षा जांच को सुचारू बनाने, भीड़ से बचने और समय पर बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय रखने का अनुरोध किया है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ये एहतियाती कदम राजधानी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi लाल किला धमाका 2025: उमर उन नबी की पहचान, 12 मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This