Delhi Metro Museum : दिल्ली की आधुनिक पहचान बन चुकी दिल्ली मेट्रो अब अपने इतिहास, तकनीक और विकास यात्रा को एक नए रूप में आम जनता के सामने प्रस्तुत करने जा रही है। दिल्ली मेट्रो म्यूजियम (Delhi Metro Museum) 19 दिसंबर 2025 से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह अत्याधुनिक संग्रहालय दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य लोगों को मेट्रो के तकनीकी कौशल, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और विकास क्रम से परिचित कराना है।
यह संग्रहालय दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की ब्लू लाइन पर स्थित सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थापित किया गया है, जिससे यहां पहुंचना यात्रियों और पर्यटकों दोनों के लिए बेहद आसान हो जाता है। भारत मंडपम और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रमुख स्थलों के निकट होने के कारण यह सड़क मार्ग से भी सुगम रूप से सुलभ है।
उद्घाटन और प्रमुख अतिथि
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थापित इस नए दिल्ली मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन बुधवार को दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को दिल्ली मेट्रो की विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षमता से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्घाटन समारोह में Delhi के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार भी उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली अब धीरे-धीरे संग्रहालयों का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
समय और टिकट शुल्क
दिल्ली मेट्रो म्यूजियम मंगलवार से रविवार तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
-
समय : प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
-
साप्ताहिक अवकाश : सोमवार
-
सार्वजनिक अवकाश : बंद
अधिक से अधिक पर्यटकों को को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 रुपये प्रति व्यक्ति का नाममात्र प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
संग्रहालय की विशेषताएं
- लगभग 12,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला यह संग्रहालय प्रथम चरण में विश्व के प्रतिष्ठित मेट्रो संग्रहालयों के अनुरूप विकसित किया गया है।
- यहां उन्नत प्रदर्शन प्रणालियों के साथ-साथ इंटरएक्टिव अनुभव भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे दर्शक केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
- संग्रहालय में मेट्रो ट्रेन संचालन का वास्तविक अनुभव देने वाले सिमुलेटर, टनल बोरिंग मशीन, लॉन्चिंग गर्डर के कार्यशील मॉडल और इंटरएक्टिव डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं।
- ये डिस्प्ले मेट्रो निर्माण प्रक्रिया को सरल और रोचक तरीके से समझाते हैं।
- बच्चों और युवाओं के लिए गेम आधारित सीखने की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
- मेट्रो के इतिहास की प्रमुख उपलब्धियों से संबंधित पैनल, दिल्ली मेट्रो के विकास क्रम का समग्र चित्र प्रस्तुत करते हैं। 50 से अधिक पैनल, प्रदर्शनी, कियोस्क व मॉडल स्थापित किए गए हैं।
मेट्रो का इतिहास और विरासत
संग्रहालय में मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन पर आधारित एक समर्पित पैनल, एक मॉक मेट्रो सुरंग और ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के विकास की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाने वाले पैनल, फोटो गैलरी और डायोरामा मेट्रो की ऐतिहासिक यात्रा का समग्र चित्र प्रस्तुत करते हैं। कुल मिलाकर यहां 50 से अधिक पैनल, प्रदर्शनियां, कियोस्क और मॉडल लगाए गए हैं।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नई दिल्ली मेट्रो संग्रहालय का उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थापित अत्याधुनिक दिल्ली मेट्रो संग्रहालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार सिंह,… pic.twitter.com/NKqVmLauLW
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 17, 2025
पटेल चौक से सुप्रीम कोर्ट तक
दिल्ली मेट्रो संग्रहालय (Delhi Metro Museum) की अवधारणा की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। 31 दिसंबर 2008 को देश का पहला मेट्रो रेल संग्रहालय पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खोला गया था, जो दक्षिण एशिया में अपनी तरह का एकमात्र संग्रहालय था। नए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित संग्रहालय के उद्घाटन के साथ ही पटेल चौक स्थित संग्रहालय को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढे़ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन




