
राष्ट्रपति के हाथों पीएम बाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं पूजा पाल, गांव में हुआ भव्य स्वागत
बाराबंकी के छोटे से गांव डलई का पुरवा की निवासी पूजा पाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पूजा को भूसा-धूल पृथक्करण यंत्र के निर्माण के लिए मिला है। यह सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया।







