Gorakhpur में स्टंटबाजी पड़ी भारी: ‘टार्जन’ बनने के चक्कर में 2 युवक गिरफ्तार और बुलेट सीज
Gorakhpur में रील का खुमार और पुलिस का एक्शन आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कभी-कभी यह शौक सलाखों के पीछे भी पहुँचा देता है। ताजा मामला Gorakhpur के पीपीगंज इलाके का है, जहाँ दो युवकों को बीच सड़क पर स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया।
