
काशी अन्नपूर्णा आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, महिलाओं और बच्चों को किया स्वावलंबी बनाने का आह्वान
उत्तर प्रदेश, शिवपुर, वाराणसी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट के सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत कार्यक्रम में लगभग 250 बालक-बालिकाओं को सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए।
