
Hapur: दरोगा चला रहा था हनीट्रैप गैंग, दुष्कर्म के झूठे आरोप लगवाकर करता था वसूली
Hapur जिले के सिंभावली थाने में तैनात एक एसआई का आपराधिक गिरोह से मिलीभगत कर हनीट्रैप गैंग चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों, एक पीआरडी जवान और एक महिला के साथ मिलकर लोगों को जाल में फंसाता था और दुष्कर्म के झूठे आरोप लगवाकर उनसे मोटी रकम



