PM Modi on Budget 2026: ‘अनोखा और ऐतिहासिक बजट’, नारी शक्ति, MSME और विकसित भारत 2047 पर फोकस
केंद्रीय बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अनोखा और ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट ज़्यादा कैपिटल एक्सपेंडिचर और फिस्कल डेफिसिट को नियंत्रित रखने के बीच संतुलन स्थापित करता है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, बजट नारी शक्ति, MSME, युवाओं और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को मजबूत आधार देता है।




