
सैरांग–सिलचर नई रेल सेवा शुरू, मिजोरम और असम के बीच मजबूत हुआ रेल संपर्क
पूर्वोत्तर भारत के Rail Network को एक बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिजोरम के सैरांग और असम के सिलचर को जोड़ने वाली नई रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और इससे मिजोरम व असम के बीच रेल संपर्क पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।








