
जमुई विधानसभा सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला: श्रेयसी सिंह बनाम शमशाद आलम, जन सुराज ने बढ़ाई दिलचस्पी
जमुई (बिहार)। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण नजदीक आ रहा है, जमुई विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। यहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा विधायक और प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह अपनी सीट बचाने के लिए जोरदार कोशिश में जुटी हैं, जबकि महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) ने उन्हें कड़ी टक्कर







