
मेवाड़ के सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे ने बनाया नया रिकॉर्ड: 51 करोड़ से अधिक की राशि, सोना-चांदी भी बड़ी मात्रा में मिली
मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर ने इस बार चढ़ावे की राशि के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दो माह बाद खोले गए मंदिर के भंडार से लगभग 51 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड चढ़ावा राशि मिली है। साथ ही 1 किलो 204 ग्राम सोना और करीब 208 किलो चांदी भी








