
Sonbhadra News : सोनभद्र में कार-टेंपो की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत और 16 घायल
Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

