तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रभारी, पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को मिली जिम्मेदारी

BJP

Share This Article

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु और असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में BJP पार्टी ने दोनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह टीम राज्य में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

तमिलनाडु में BJP पिछले कुछ वर्षों से अपने जनसमर्थन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में पीयूष गोयल जैसे अनुभवी और केंद्रीय स्तर के नेता को चुनाव प्रभारी बनाना पार्टी की गंभीरता को दर्शाता है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकारी समझ से पार्टी को राज्य में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सह-प्रभारी बनाए गए अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल भी संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिससे संतुलन बेहतर रहने की संभावना है।

BJP

वहीं, असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जरदोश को सह-प्रभारी बनाया गया है। असम में भाजपा पहले से सत्ता में है और पार्टी यहां अपनी सरकार को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

BJP

बैजयंत पांडा को कार्यकारी मामलों में अनुभवी नेता माना जाता है। सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश भी अपने अनुभव के जरिए चुनावी प्रबंधन और रणनीति में सहयोग करेंगे।

यह भी पढे़ – बहराइच पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This