हमारे पड़ोसी देश Bangladesh से एक बहुत ही हृदय विदारक खबर सामने आई है। राजबाड़ी जिले में स्थित पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 23 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार शाम को हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग अभी भी लापता हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।
फेरी पर चढ़ते समय हुआ बड़ा हादसा
यह दुखद घटना Bangladesh के दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, यह बस राजबाड़ी से ढाका की ओर जा रही थी। शाम के करीब 5 बजे जब बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी एक यूटिलिटी फेरी ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस अचानक लगे झटके से चालक बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते पूरी बस यात्रियों समेत गहरी पद्मा नदी में समा गई।
![]()
रात के अंधेरे में थमा रेस्क्यू ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए Bangladesh की नौसेना, पुलिस, दमकल सेवा और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मोल्लाह ने जानकारी दी है कि अब तक 23 शवों को पानी से बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, रात के घने अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। लेकिन दमकल सेवा, नौसेना, पुलिस और अन्य समूहों सहित विभिन्न बलों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान जारी है, अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही दिन का उजाला होगा, लापता लोगों की तलाश का अभियान फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

अपनों को खोने का गम और चश्मदीदों का दर्द
इस हादसे ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। Bangladesh की इस बस में सवार अब्दुल अजीजुल ने बताया कि वह किसी तरह तैरकर किनारे तक तो पहुंच गए, लेकिन उनकी आंखों के सामने उनकी पत्नी और बेटा पानी में डूब गए। ऐसी ही कई अन्य कहानियां भी सामने आ रही हैं जहाँ लोग अपने परिजनों की तलाश में नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू शिप ‘हमजा’ ने क्रेन की मदद से डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला, रात 11:15 बजे बस का कुछ हिस्सा दिखाई दिया और 11:30 बजे क्रेन की मदद से पूरी बस बाहर खींच ली गई।
यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 13 की मौत


