Pariksha Pe Charcha 2026 Live: आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी देंगे छात्रों को परीक्षा टिप्स

Pariksha Pe Charcha

Share This Article

देशभर के छात्रों के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय पहल Pariksha Pe Charcha का 9वां संस्करण आज यानी 6 फरवरी को लाइव होने जा रहा है। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेंगे, जहां वे छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और परीक्षा से जुड़ी उनकी चिंताओं पर खुलकर बात करेंगे।

परीक्षा पे चर्चा  का यह नया संस्करण आज सुबह 10 बजे से प्रसारित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे और परीक्षा के समय होने वाले तनाव, दबाव और उम्मीदों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही वे बच्चों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें व्यावहारिक समाधान भी बताएंगे।

अगर आप भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी जाने वाली परीक्षा और जीवन से जुड़ी अहम टिप्स सुनना चाहते हैं, तो यह कार्यक्रम कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण DD News समेत दूरदर्शन के अन्य चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय, DD इंडिया और MyGov.in के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी यह कार्यक्रम लाइव उपलब्ध रहेगा। सोशल मीडिया के विभिन्न आधिकारिक अकाउंट्स पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

कार्यक्रम आज सुबह ठीक 10 बजे शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री छात्रों को प्रेरित करेंगे और बताएंगे कि परीक्षा के दौरान तनाव से कैसे दूरी बनाई जा सकती है। वे छात्रों को नंबरों की दौड़ से आगे सोचने, आत्मविश्वास बनाए रखने और जीवन में सफलता के व्यापक मायने समझने पर जोर देंगे। खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि इस समय 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष करीब 45 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों के 26 देशों के छात्र भी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे।

परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार 4 करोड़ से अधिक लोगों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है। बीते वर्ष यह आंकड़ा 3.53 करोड़ था। परीक्षा पे चर्चा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

यहां पर देखिये लाइव:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This