महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया । दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग 8.45 बजे की है, जब उनका चार्टर्ड विमान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान नियंत्रण खो बैठा और रनवे के पास या उससे सटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार के समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।

अजित पवार आगामी पंचायत चुनावों के लिए चार सभाओं को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। वह मंगलवार को मुंबई में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे और इसके बाद चार्टर्ड विमान से यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी और धुएं के साथ विमान के मलबे के दृश्य देखने को मिले हैं, और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री #अजित_पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया है। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। यह हादसा विमान के रनवे पर उतरते समय हुआ। राहत बचाव कार्य जारी है। #AjitPawar #Maharashtra #Planecrash https://t.co/l7xYv1bd2J
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 28, 2026
यह भी पढे़- कन्नौज ठठिया: दिनदहाड़े मूक-बधिर युवती का अपहरण, पुलिस तलाश में