अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर बिहार सरकार में जश्न, वैभव सूर्यवंशी की पारी को बताया ऐतिहासिक

अंडर-19 वर्ल्ड कप

Share This Article

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत और बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी पर बिहार सरकार के नेताओं ने खुशी और गर्व व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है और सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताए बड़े रिकॉर्ड

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने महज़ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने और 55 गेंदों में दूसरी सबसे तेज शतकीय पारी का उल्लेख करते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

सम्राट चौधरी ने पारी को बताया अविस्मरणीय

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत की जूनियर टीम ने भी विश्व चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी को जीत का सबसे यादगार क्षण बताया।

चिराग पासवान ने युवा खिलाड़ियों को सराहा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अंडर-19 टीम के सभी युवा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने हर भारतीय को गर्व का अवसर दिया है। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने फिर कमाल किया है । अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया ।

मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि राज्य का बेटा अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में क्रिकेट की आधारभूत संरचना मजबूत होने से भविष्य में और प्रतिभाएं उभरेंगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप

दिलीप जायसवाल और संतोष सुमन की प्रतिक्रिया

मंत्री दिलीप जायसवाल ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर खिताब जीतने को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि वैभव की पारी निर्णायक साबित हुई। वहीं मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि फाइनल में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने बिहार और देश दोनों का नाम रोशन किया है।

वैभव बने युवाओं की प्रेरणा

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी से बिहार सरकार के नेता खासे प्रभावित नजर आए। उनकी यह उपलब्धि बिहार के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार जीता खिताब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This