अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार जीता खिताब

Share This Article

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शुक्रवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री की मदद से 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और जीत की मजबूत नींव रखी।

सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी से भारत 411 तक

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 20 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़कर पारी को संभाला।

अंडर-19 वर्ल्ड कप

कप्तान म्हात्रे और वेदांत की अहम साझेदारी

आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन की तेज साझेदारी कर टीम को 251 तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली।

निचले क्रम का उपयोगी योगदान

इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने 51 रन जोड़कर स्कोर 300 के पार कराया। अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन जड़कर भारत को 411/9 तक पहुंचाया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी

इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 सफलता मिली, जबकि मैनी लम्सडेन ने 1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 311 पर सिमटा

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। शुरुआती झटके के बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने 74 रन जोड़े, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

फाल्कनर की सेंचुरी भी बेअसर

कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, मगर वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

अंडर-19 वर्ल्ड कप

भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा

भारत के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 सफलता मिली, जबकि एक विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे ने लिया।

इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी।

यह भी पढ़ें: भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में 18% कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This