लखनऊ में LDA की बड़ी कार्रवाई: 80 बीघा में फैली 9 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, बुलडोज़र से सड़कें तोड़ी गईं

Share This Article

राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को चिनहट क्षेत्र में LDA की प्रवर्तन जोन-1 टीम ने करीब 80 बीघा क्षेत्रफल में फैली 9 अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर की गई।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि यह अभियान चिनहट क्षेत्र के ग्राम जुग्गौर, मेहोरा, तकिया, लौलाई और देवरिया सहित कई स्थानों पर चलाया गया। इन क्षेत्रों में बिना ले-आउट स्वीकृति के अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। जांच के दौरान मनोज सिंह, सियाराम, संजय, संतोष, अरविंद, विनोद, आशीष यादव, फूलचंद्र, विश्राम और हृदय नारायण यादव सहित अन्य बिल्डरों द्वारा की जा रही प्लॉटिंग को अवैध पाया गया।

LDA

LDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, नालियां, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस और अस्थायी भवनों को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की अनुमति के किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इसी क्रम में LDA ने इससे पहले भी गोमती नगर विस्तार और चिनहट इलाके में अभियान चलाकर चार अवैध निर्माणों को सील किया था। प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव के अनुसार, गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7, सरसवां क्षेत्र में 140, 150 और 200 वर्ग मीटर के भूखंडों पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया।

इसके अलावा, दुबग्गा क्षेत्र में भी LDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 85 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 7 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि लालनगर, शेखपुरवा और सराय प्रेमनगर में अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाया गया।

LDA ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता एलडीए से अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी से बचा जा सके। योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढे़- Kanpur Dehat Latest News: मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार | पुलिस ने करीब 1 क्विंटल गांजा पकड़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This