UP Election 2027: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) एक मंच पर नजर आए ।
दोनों दलों ने इस आयोजन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन बताया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा आज संविधान दिवस के दिन हम संविधान बनाने वालों को याद करते हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि इंसानों को इंसानों के तौर पर देखा जाएगा।
उन्होंने आगे सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मुस्लिम समुदाय और प्रदेश की जनता उनकी मौकापरस्ती का शिकार नहीं होने वाली।
यह भी पढ़ें: Constitution Day 2026: जब भारत को मिला अपना संविधान, जानिए इसके निर्माण की पूरी कहानी







