विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी, लखनऊ और मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गाजियाबाद और वाराणसी के नगर आयुक्त सहित सात मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं।
सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। प्रथमेश कुमार को सीतापुर, गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और शिवशरणप्पा को महराजगंज का डीएम बनाया गया है। आयोग ने एक जिले में तीन साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे। इन बदलावों का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: छठ व्रतियों के बीच पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, बांटी पूजा सामग्री | Bihar News
यह भी पढ़ें: Aligarh पहुंचे उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, जलवायु परिवर्तन पर दिया बड़ा संदेश | Aligarh News



