Bal Diwas 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, PM Modi समेत इन नेताओं ने पंडित नेहरू को किया याद

Bal Diwas 2026

Share This Article

Bal Diwas 2026: देश भर में शनिवार को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति भवन से लेकर राज्यों की राजधानियों तक बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया।  

राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिलीं द्रौपदी मुर्मु   

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों से आए बच्चों से मुलाकात की और उनसे खुलकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को पूरे उत्साह, लगन और पक्के इरादे के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति ने बच्चों को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

Bal Diwas 2026

PM Modi और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

बाल दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान और पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व ने देश पर एक गहरी छाप छोड़ी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का संदेश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी राज्य के बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को अपनी प्रतिभा और क्षमता पहचानने के पूरे मौके मिलने चाहिए, ताकि वे एक समृद्ध तमिलनाडु और मजबूत भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री विजय ने अपने संदेश में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों के प्रति उनके स्नेह और देश के विकास की मजबूत नींव रखने में उनके काम को याद किया।

यह भी पढ़ें: Earthquake in Khargone Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This